फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Devotthan Ekadashi today markets are bustling with activity with sugarcane and puja materials purchased

Kanpur: देवोत्थान एकादशी आज…बाजारों में रौनक, गन्ना और पूजन सामग्री की खरीदारी, भक्ति का माहौल

Sat, 01 Nov 2025 09:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Nov 2025 09:44 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में शनिवार को मनाई जाने वाली देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बाजारों में रौनक रही और गन्ने की खूब बिक्री हुई, जिसकी कीमत 30 से 100 रुपये तक रही। पुरोहितों के अनुसार, यह पर्व शनिवार सुबह 9:12 मिनट से शुरू होगा और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से शुभ फल प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Kanpur Devotthan Ekadashi today markets are bustling with activity with sugarcane and puja materials purchased
शुक्लागंज में देवोत्थान एकादशी की धूम - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में देवोत्थान एकादशी शनिवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को बाजारों में रौनक रही। पूजन सामग्री के साथ गन्ने की खूब बिक्री हुई। पुरोहितों ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगले दिन मां तुलसी की पूजा करते हुए उनका विवाह कार्यक्रम संबंधी पूजन होगा। राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, मिश्रा कॉलोनी, पोनीरोड, आजाद नगर बाजार में दुकानें सजी रहीं।

विज्ञापन

गन्ना खरीदने वालों की खूब भीड़ रही। गन्ना विक्रेताओं ने बताया कि इस बार 30 रुपये से 100 रुपये के बीच गन्ना बिक रही है। पुरोहित संतोष तिवारी ने बताया कि पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शनिवार सुबह 9:12 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन रविवार को शाम 7:32 मिनट पर समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed