{"_id":"67303dd879714ea31700efb7","slug":"kanpur-device-will-alert-you-if-you-feel-sleepy-while-driving-this-is-also-a-special-feature-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर अलर्ट करेगी डिवाइस, ये भी है खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर अलर्ट करेगी डिवाइस, ये भी है खासियत
Sun, 10 Nov 2024 10:34 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:34 AM IST
सार
Kanpur News: जय नारायण विद्या मंदिर में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर अलर्ट देने वाली डिवाइस आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
डिवाइस अलार्म के बारे में जानकारी देते जय नारायण के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जय नारायण विद्या मंदिर विकासनगर में संकल्प जय नारायण स्मृति वार्षिकोत्सव के तहत इनोफेस्ट (इन्नोवेशन एंड स्टेम मॉडल प्रदर्शनी) का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर अलर्ट देने वाली डिवाइस मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही मेले में अगर कोई बच्चा खो जाए तो अलर्ट देने वाली चाइल्ड सेफ्टी डिवाइस, मोबाइल से चालित बायोमेट्रिक सिक्योरिटी सिस्टम, एंबुलेंस के लिए स्वतः रेड लाइट करने वाली लाइफ सेविंग डिवाइस जैसे 28 प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।
10वीं के छात्र दिव्यांश ने ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर अलर्ट करने वाली डिवाइस बनाई है। यह चश्में की तरह है। अगर गाड़ी चलाने के दौरान ड्राइवर की पलकें दो-तीन सेकेंड के लिए बंद होती है, तो अलार्म बजने लगता है। चश्में में सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अनंतरामकृष्ण रहे। प्रधानाचार्य डॉ. संतराम द्विवेदी ने जताया। उपप्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक कौस्तुभ ओमर, सह संयोजक दिव्यम गुप्ता व शिवा पटेल आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहा।