फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Depression and Financial Hardship Prove Fatal Two Hang Themselves Elderly Man Jumps in Front of Train

Kanpur: ‘डिप्रेशन और तंगी बनी काल’; नमकीन व्यापारी समेत दो ने लगाया फंदा, परेशान बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदा

Sat, 11 Apr 2026 04:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Apr 2026 04:26 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक तंगी, व्यापार में घाटा और पारिवारिक कलह के चलते तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Depression and Financial Hardship Prove Fatal Two Hang Themselves Elderly Man Jumps in Front of Train
छिददन और प्रदीप वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र के कराचीखाना में नमकीन के थोक व्यापारी मनीष गुप्ता (42) ने धंधा मंदा पड़ने से डिप्रेशन में आकर फंदा लगा लिया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने कमरे में फंदे पर शव लटकता देखा। व्यापारी के परिवार में पत्नी कर्णिका बेटा अरुण हैं। छोटे भाई मयंक ने पुलिस को बताया कि व्यापार काफी मंदा होने के चलते वह काफी दिन से परेशान थे। फीलखाना इंस्पेक्टर ने बताया कि तनाव और अवसाद में व्यापारी ने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

आर्थिक तंगी में बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
सचेंडी थाना क्षेत्र के नक्तू भौंती निवासी छिद्दन (75) ने आर्थिक तंगी के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग गुरुवार रात परिजनों को बिना बताए घर से निकले थे। इसके बाद शुक्रवार को उनका शव घर से ढाई किमी दूर भाऊपुर और सुरार के बीच रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। वह सिलाई कारीगर थे। परिवार में पत्नी रामदेवी, बेटा शिव और छह बेटियां हैं। बेटे ने बताया कि काम धंधा चल नहीं रहा था। उम्रदराज होने के कारण पिता कभी कदार बीमार भी रहते थे। इस बात को लेकर वह काफी तनाव में थे। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के जाते ही दी जान
हनुमंत विहार के संजय गांधीनगर में भाइयों से विवाद के बाद शुक्रवार को फैक्टरी कर्मी प्रदीप वर्मा (30) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह दादानगर स्थित जूता फैक्टरी में काम करता था। भाई शैलेश, बृजेश और संदीप ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह बाथरूम में पानी भरने को लेकर विवाद किया। पुलिस को बुलाया। पुलिस उसे समझाकर चली गई। तभी उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed