Kanpur: कोहरे ने रोकीं दिल्ली-मुंबई की उड़ानें, 34 बसें निरस्त, 65 ट्रेनें लेट, 3471 लोगों ने टिकट निरस्त कराए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरा के चलते मंगलवार को स्पाइसजेट की मुंबई और दिल्ली की उड़ानें निरस्त कर दी गईं। यात्री न मिलने से सुबह पांच से आठ बजे तक 34 बसें भी रद्द करनी पड़ीं। सुबह आठ बजे के बाद बसें भेजी गईं। लखनऊ, फतेहपुर, प्रयागराज और इटावा रूट पर नौकरीपेशा यात्रियों के होने की वजह से सात बसें रवाना की जा सकीं।
सुबह पांच से आठ बजे तक 41 बसों का परिचालन होता है। इसके अलावा कानपुर से होकर चलने वाली 65 ट्रेनें भी तीन से आठ घंटे तक लेट रहीं। ठंड में लंबा सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। 3471 यात्रियों ने ट्रेनें लेट होने से आरक्षित टिकट निरस्त करा दिए।
ये प्रमुख ट्रेनें देरी से चलीं
- 12877 गरीब रथ आठ घंटे, 12309 राजेंद्रनगर राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे, 12301 हावड़ा राजधानी 3 घंटे, 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी 3 घंटे, 12313 सियालदह राजधानी 3 घंटे, 12274 हावड़ा दुरंतो 4 घंटे, 12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 12563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल दो घंटे, 1109 झांसी इंटरसिटी 2 घंटे, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 6 घंटे, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 4 घंटे, 12393 संपर्क क्रांति 4 घंटे, 12225 कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटे, 12561 स्वतंत्रता सेनानी 3 घंटे, 15484 महानंदा पुणे 5 घंटे, 12505 नार्थईस्ट एक्सप्रेस 5:30 घंटे, 22307 हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस 6:30 घंटे, 12938 हावड़ा गांधीधाम एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 12311 हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, 22307 हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस पौने आठ घंटे, 12825 झारखंड संपर्क क्रांति नौ घंटे लेट रहीं।
कोहरे की वजह से रेलवे ने कानपुर नई दिल्ली के बीच रोजाना चलने वाली (रविवार को छोड़कर) रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस को एक दिन छोड़कर चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 28 फरवरी तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी।
सर्दी के मौसम में यात्री न होने से सुबह बसें निरस्त करनी पड़ीं। कोहरा होने से सोमवार रात 10 बजे के बाद बसों का संचालन रोक दिया गया। बस अड्डे पर 110 बसों को रोका गया। - कमल आर्या, स्टेशन अधीक्षक, झकरकटी बस अड्डा, कानपुर