फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Delhi Blast Kashmiri research scholar on agencies radar missing under suspicious circumstances

Delhi Blast: तकनीकी संस्थान का कश्मीरी शोधार्थी एजेंसियों के रडार पर, 15 दिन से संदिग्ध हालात में लापता

Sat, 22 Nov 2025 12:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Nov 2025 12:52 PM IST
सार

Kanpur News: एजेंसी के अधिकारियों ने शोधार्थी के प्रोफेसर से भी इनपुट लिए हैं। उधर संस्थान के निदेशक ने बताया कि अभी बाहर हैं। उन्हें जानकारी नहीं है। संस्थान के अन्य फैकल्टी से शोधार्थी के संबंध में जानकारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Delhi Blast Kashmiri research scholar on agencies radar missing under suspicious circumstances
डॉ. शाहीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज अंसारी के कनेक्शन की तलाश कर रही जांच एजेंसियों के रडार पर कानपुर के एक प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान का पीएचडी छात्र आ गया है। यह कश्मीरी मूल का है और पिछले 15 दिनों से संदिग्ध हालात में लापता है। संस्थान के अधिकारियों ने उसकी जानकारी से इन्कार कर दिया है। शुक्रवार को जांच एजेंसियों और खुफिया की टीम ने संस्थान में पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शैक्षणिक संस्थानों में रह रहे कश्मीरी मूल के छात्रों का सत्यापन किया गया। इसकी चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। एक निजी संस्थान और तकनीकी संस्थान का शोधार्थी छात्र लापता है। निजी संस्थान का छात्र अधिकारियों को बताकर छुट्टी पर घर गया है, जबकि तकनीकी संस्थान के अधिकारियों को छात्र के बारे में पता नहीं है। छात्र ने 2019 में इस संस्थान में दाखिला लिया था और पीएचडी कर रहा है।

विज्ञापन

संस्थान प्रशासन से शोधार्थी की डिटेल जुटाई
सूत्रों के मुताबिक उसके इस तरह से लापता होने की वजह से जांच एजेंसियों की निगाह में चढ़ गया है। डॉ. शाहीन के साथ अब तक पढ़े लिखे लोगों के जुड़े होने से शक की सुई उस पर भी घूम रही है। पुलिस के साथ जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने संस्थान प्रशासन से शोधार्थी की डिटेल जुटाई है। संस्थान के कैंपस में जांच एजेंसी के पहुंचने से दिन भर तरह तरह की चर्चाएं रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed