{"_id":"627ea75cc5b0ef4f367785da","slug":"kanpur-dehat-youth-escaped-from-custody-police-caught-again-three-kilometers-away-akbarpur-news-knp6966266110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : हिरासत से भागा युवक, पुलिस ने तीन किलोमीटर दूर फिर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : हिरासत से भागा युवक, पुलिस ने तीन किलोमीटर दूर फिर दबोचा
विज्ञापन
रसूलाबाद। क्षेत्र में हुई लूट के मामले में हिरासत में लिया गया युवक शौचालय के बहाने थाने से भाग निकला। हालांकि तीन किलोमीटर के बाद पुलिस से उसको फिर से पकड़ लिया।
छह मई को जन सेवा केंद्र बंद कर घर जा रहे संचालक से दया मोड़ के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने बाइक, मोबाइल व 2500 रुपये लूट लिए थे। मामले में पकड़े गए तीन संदिग्धों में से सिगवानार गांव निवासी युवक शुक्रवार सुबह शौच के बहाने थाने से भाग निकला।
जानकारी पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सक्रिय हुए पुलिस कर्मियों ने उसे तीन किलोमीटर आगे फिर दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि लूट के मामले में पूछताछ के लिए सिगवानार गांव निवासी युवक को थाने लाया गया था। शौच के बहाने उसने भागने का प्रयास किया था, जिले पुलिस कर्मियों ने फिर पकड़ लिया।