{"_id":"61f83f148b088d11f25ba1b4","slug":"kanpur-dehat-youth-dies-after-being-hit-by-a-goods-train-while-crossing-the-track-akbarpur-news-knp678182677","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। खनपुरवा फाटक के पास रविवार की रात रेलवे लाइन पार करते समय डाउन लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर जुरिया निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव निवासी छोटेलाल का पुत्र नितेश (26) रविवार की रात बंजारन डेरा गांव जाने के लिए खनपुरवा फाटक के पास से डाउन की रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से उसे झींझक सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में मौजूद डॉ. श्रीप्रकाश ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के बड़े भाई सतीश ने बताया कि नितेश रात में बाबूपुरवा गांव में कार खड़ी कर बंजारन डेरा गांव जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी हादसा हो गया।
अनहोनी पर पत्नी रानी बिलखने लगी। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर अजय पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।