{"_id":"62f8042e9a3a2e16dc56dcd4","slug":"kanpur-dehat-youth-dead-in-collision-with-loader-fellow-riding-bike-injured-akbarpur-news-knp71277012","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat Accident: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, बाइक चला रहा साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat Accident: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, बाइक चला रहा साथी घायल
Sun, 14 Aug 2022 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
सोनू उर्फ हिमांशु का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के इंदरुख गांव में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंदरुख गांव निवासी सिद्धार्थ का पुत्र सोनू उर्फ हिमांशु (18) शुक्रवार रात किसी काम से बाइक से गौरियापुर गया था।
विज्ञापन
बाइक साथ गया दोस्त अजय पाल (19) चला रहा था। वहां से वापस आने के दौरान गांव के बाहर शिव सरोवर के पास दूध के केन लादकर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक लोडर में फंस कर काफी दूर तक घिसटते चली गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद लोडर लेकर चालक फरार हो गया। इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में पड़े दोनों युवकों को परिजन जिला अस्पताल लाए। वहां इमरजेंसी में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अजय को भर्ती कर उपचार शुरू किया। अनहोनी मां निर्मला, भाई छोटू समेत अन्य परिजन बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरोगा राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक लोडर लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।