फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Workers take to streets demanding wage hike decision to be reached during meeting with the DM

मजदूरों का हल्लाबोल: वेतन वृद्धि के लिए सड़कों पर उतरे मजदूर, डीएम के साथ बैठक में होगा फैसला, पुलिस बल तैनात

Tue, 12 May 2026 01:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 12 May 2026 01:37 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के जैनपुर और रनियां औद्योगिक क्षेत्रों में वेतन वृद्धि और पीएफ कटौती को लेकर फैक्टरी कर्मियों ने हड़ताल कर दी। प्रशासन और श्रम विभाग की मध्यस्थता के बाद कुछ जगहों पर काम शुरू हुआ है, लेकिन तनाव अब भी बरकरार है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Workers take to streets demanding wage hike decision to be reached during meeting with the DM
कानपुर देहात में मजदूरों की हड़ताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में रनियां, जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी कर्मी सरकार से निर्धारित किए गए वेतन को लागू करने व अन्य मांगे पूरी किए जाने को लेकर मुखर हैं। मंगलवार सुबह जैनपुर की प्राची लेदर में फैक्टरी कर्मियों ने वेतन वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, रनियां में एस्ट्रल एडहेसिव में कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे हैं।

विज्ञापन

शनिवार को जैनपुर स्थित अरविंद फुटवियर के कर्मियों से शुरू हुई हड़ताल का असर मंगलवार को प्राची लेदर तक जा पहुंचा है। यहां पर कर्मचारी पीएफ कटौती, वेतन वृद्धि सरकार के मानक के अनुसार किए जाने की मांग उठाने लगे। साथ ही एनसीआर की तरह श्रमिकों को दैनिक भुगतान की मांग करने लगे। जानकारी पर पहुंचे सहायक श्रमायुक्त  राम अशीष ने समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur Dehat: Workers take to streets demanding wage hike decision to be reached during meeting with the DM
सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : amar ujala

सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा
फैक्टरी प्रबंधन ने उनकी मांग मान ली। इस पर दोपहर बाद फैक्टरी कर्मी काम पर चले गए। वहीं, दूसरे दिन मंगलवार को भी रनियां के एस्ट्रल एडहेसिव में कर्मचारी हड़ताल पर बने रहे। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। काफी समझाने के बाद बाद 400 में 40 कर्मचारी दोपहर की शिफ्ट में काम पर चले गए। सहायक श्रमायुक्त राम अशीष ने बताया कि जिलाधिकारी व फैक्टरी प्रबंधन के बीच एक बैठक रखी गई है।

विज्ञापन





400 के करीब मजदूर काम पर लौट आए
इस बैठक में फैक्टरी कर्मियों की मांगों को लेकर विशेष चर्चा की जानी है। प्राची लेदर में श्रमिकों को समझाकर शांत करा दिया गया है। अरविंद फुटवियर में 400 के करीब मजदूर काम पर लौट आए हैं। एस्ट्रल एडहेसिव में कर्मचारियों को समझाया जा रहा है। साथ ही] अन्य फैक्टरी में सतर्कता बरती गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed