{"_id":"6a041530b65c1cda6f0e8a9c","slug":"kanpur-dehat-workers-stand-firm-on-demand-for-wage-hike-sit-in-protest-outside-edibles-factory-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े मजदूर, एडबिल्स फैक्टरी के बाहर धरना, प्रशासन-प्रबंधन के बीच वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े मजदूर, एडबिल्स फैक्टरी के बाहर धरना, प्रशासन-प्रबंधन के बीच वार्ता
Wed, 13 May 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 13 May 2026 11:37 AM IST
सार
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात की एडबिल्स फैक्टरी में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों ने बुधवार सुबह धरना प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रबंधन और मजदूरों के बीच सुलह की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
एडबिल्स फैक्टरी में मजदूरों का धरना-प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र रनियां स्थित एक कानपुर एडबिल्स फैक्टरी में बुधवार सुबह मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह की शिफ्ट में पहुंचे मजदूर फैक्टरी परिसर के बाहर एकत्र हो गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
मजदूरों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रबंधन से वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
मजदूरों को समझाते पुलिस अधिकारी और अन्य
- फोटो : amar ujala
प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता शुरू
धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सीओ संजय गुप्ता, रनियां पुलिस, नायब तहसीलदार और लेखपाल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मजदूर अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए फैक्टरी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता शुरू कराई गई।