{"_id":"629bb703bec5541b1e4192a0","slug":"kanpur-dehat-woman-hanged-due-to-physical-abuse-and-assault-husband-accuses-sweeper-akbarpur-news-knp7006506103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : शारीरिक शोषण व मारपीट से परेशान महिला ने लगाई फांसी, पति ने सफाईकर्मी पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : शारीरिक शोषण व मारपीट से परेशान महिला ने लगाई फांसी, पति ने सफाईकर्मी पर लगाया आरोप
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। पीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी की पत्नी का शव शनिवार को परिसर में बने सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। स्वास्थ्य कर्मचारी ने वहीं तैनात सफाईकर्मी पर पत्नी का शारीरिक शोषण और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पति ने पुलिस को बताया कि इसी से आहत होकर पत्नी ने जान दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी स्वास्थ्य कर्मचारी पीएचसी में बने सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता है। शनिवार तड़के आवास में पत्नी का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला। स्वास्थ्य कर्मचारी की सूचना पर चौकी प्रभारी राधे सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। स्वास्थ्य कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में तैनात सफाई कर्मी पत्नी का शारीरिक शोषण करने के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार देर शाम सफाई कर्मी ने पत्नी से गर्भपात कराने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद उसने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर उसकी पत्नी को पीटा। वह बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। उनके जाने के बाद वह पत्नी के साथ तहरीर लेकर थाने गया, तो मुंशी ने शनिवार की सुबह बुलाया। इधर, दुखी पत्नी ने घर में फांसी लगाकर जान देे दी।
पुलिस दर्ज करती रिपोर्ट तो बच जाती जान
स्वास्थ्य कर्मचारी का कहना है कि अगर शुक्रवार को पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लेती तो शायद उसकी पत्नी की जान बच जाती। पुलिस के कार्रवाई न करने से पत्नी ने हताश होकर फांसी लगा ली। मामले में थाना प्रभारी अनुराग पांडेय ने बताया कि मारपीट के बाद दोनों पक्षों के थाने आने की जानकारी मिली थी, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।