{"_id":"64dfca56622137f8450792f7","slug":"kanpur-dehat-wife-murdered-auto-driver-along-with-her-lover-for-becoming-an-obstacle-in-love-relationship-kanpur-news-c-220-1-akb1004-1861-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ऑटो चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ऑटो चालक की हत्या
विज्ञापन
डेरापुर। प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर सिकंदरा के शास्त्रीनगर वार्ड निवासी ऑटो चालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। ऑटो चालक की पत्नी ने प्रेमी समेत चार लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
मामले में पुलिस ने पत्नी व उसके दिव्यांग प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर किया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सिकंदरा के शास्त्रीनगर वार्ड निवासी सोहित जोशी (32) का शव गुरुवार को डेरापुर के बीबापुर गांव के पास खून से लथपथ हालत में मिला था। उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। शव के पास ही उसका ऑटो खड़ा था।
विज्ञापन
सोहित के भाई रोहित ने भाभी प्रतिमा (सोहित की पत्नी) व नेतराम गली पुखरायां निवासी उसके प्रेमी कन्हैया पांडेय और सहयोगियों पर हत्या करने की शंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रभात सिंह घटना की जांच कर रहे थे।
इसी दौरान उन्हें ऑटो से सोहित की पत्नी प्रतिमा व कन्हैया पांडेय और भोगनीपुर के माचा गांव निवासी प्रदीप के अकबरपुर की तरफ जाने की खबर मिली। थाना प्रभारी ने टीम के साथ मुंगीसापुर पुल के नीचे ऑटो को रोककर प्रतिमा, कन्हैया और प्रदीप को पकड़ लिया। तीन लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
आरोपियों से पता चला कि कन्हैया पांडेय व प्रतिमा के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा है। सोहित को इस बात की जानकारी हो गई तो वह विरोध करने लगा। इससे नाराज होकर प्रतिमा व कन्हैया पांडेय ने सोहित को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
इसमें उसने ऑटो मालिक प्रदीप, उसके दोस्त अभिनय तिवारी व कल्लू नाम के युवक को भी शामिल कर लिया। गुरुवार को कन्हैया ने सोहित को पार्टी में चलने के लिए कहा, तो वह तैयार हो गया। इस पर प्रदीप कुमार अपना ऑटो लेकर आया।
इसमें प्रतिमा समेत सभी लोग बैठकर मुंगीसापुर होते हुए बीबापुर गांव के पास सुनसान स्थान पर पहुंचे। वहां सोहित को आटो से उतार कर सभी ने मिलकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसकी गर्दन चाकू से काट दी। उसे मर हुआ छोड़कर मौके से भाग गए।
कन्हैया ने बताया कि वह साथी प्रदीप के साथ प्रतिमा को लेकर जिले के बाहर भाग रहा था। उसी दौरान पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपियों ने हत्या में शामिल कुरैला आलमगीर कालपी निवासी अभिनय व कल्लू नाम पता अज्ञात बताया है।
इनकी तलाश की जा रही है। वहीं बीबापुर गांव के पास घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर बरामद किया है।