फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : While fixing the tin shed in the factory, the laborer died after falling from a height of 20 feet

Kanpur News: फैक्टरी में टिन शेड ठीक करते समय 20 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

Sat, 29 Apr 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : While fixing the tin shed in the factory, the laborer died after falling from a height of 20 feet
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र में धंजुआ पहाड़पुर रोड पर स्थित एक माइक्रोनी बनाने वाली फैक्टरी में टिन शेड सही करने के दौरान 20 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने फैक्टरी में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


कानपुर नगर निवासी अशोक गुप्ता की रनियां के धंजुआ पहाड़पुर रोड पर माइक्रोनी बनाने की फैक्टरी है। शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार हवा के कारण टिन शेड की कुछ चादरें जमीन पर आ गिरीं। बारिश की आशंका को देखते हुए मशीन पर काम करने वाले देवकली धंजुआ पहाड़पुर निवासी देवी प्रसाद (47) को एक अन्य साथी के साथ शेड को सही करने के लिए ऊपर चढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान आए तेज हवा के झोंके से टिन शेड उड़ा और झटके से देवी प्रसाद करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर आ गिरा। इस पर फैक्टरी मालिक का बेटा विक्की घायल देवी प्रसाद को काकादेव कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल ले गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि मजदूर का शव अभी हैलट की मोर्चरी में रखवाया गया है। उधर, देवी प्रसाद की मौत से आक्रोशित परिजनों ने फैक्टरी में हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed