फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: When stopped from drinking alcohol, the farmer died by drinking poison in Mahmudpur village of Sikandra

Kanpur Dehat : शराब पीने से रोका तो सिकंदरा के महमूदपुर गांव में किसान ने जहर पीकर दे दी जान

Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: When stopped from drinking alcohol, the farmer died by drinking poison in Mahmudpur village of Sikandra
सिकंदरा। महमूदपुर गांव निवासी एक किसान ने परिवारीजनों की ओर से शराब पीने से रोकने पर मंगलवार को जहर पीकर जान दे दी। किसान की मौत पर परिजन बिलख पड़े। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

महमूदपुर गांव निवासी किसान बिट्टू (50) का मंगलवार को परिजनों से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज बिट्टू ने शराब के साथ मिलाकर जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

वहां से डॉ. पूजा गोयल ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बिट्टू की मौत हो गई। बेटे सत्यम व शिवम ने बताया कि पिता शराब के लती थे। ऑपरेशन कराने के चलते परिजन उन्हें शराब पीने से रोकते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी से नाराज होकर उन्होंने मंगलवार को शराब के साथ जहर मिलाकर पी लिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच की है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed