फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat : Water started flowing on the culvert of Pathar village, eight thousand people have trouble in movement

kanpur dehat : पथार गांव की पुलिया पर बहने लगा पानी, आठ हजार लोगों को आवागमन में परेशानी

Thu, 28 Jul 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat : Water started flowing on the culvert of Pathar village, eight thousand people have trouble in movement
पथार गांव की पुलिया के ऊपर से बहता पानी व निकलते लोग। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। कोटा बैराज राजस्थान से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर सवा मीटर बढ़ा है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार की शाम को पथार गांव की पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा है। इससे आढ़न व पथार गांव के आठ हजार लोगों के सामने आवागमन की दिक्कत हो गई है। एसडीएम और तहसीलदार ने यमुना के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोटा बैराज राजस्थान से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार की शाम को नदी का जलस्तर बढ़ने लगा था। वहीं, बुधवार की दोपहर में जलस्तर स्थिर हो गया। एसडीएम अजयकुमार राय और तहसीलदार अनीता शेखर ने पथार गांव पहुंच कर नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक बार फिर से नदी में पानी बढ़ने लगा है। इससे पथार गांव की पुलिया के ऊपर से नदी का पानी बहने लगा। इससे आढ़न व पथार गांव की आठ हजार आबादी के सामने आवागमन की दिक्कत हो गई। लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करते रहे।
सूचना पर लेखपाल अवधेश कुमार और प्रवीण शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। लेखपाल ने बताया कि मंगलवार की शाम यमुना का जलस्तर 101 मीटर था। यह बुधवार की शाम सात बजे तक 102.24 मीटर पर पहुंच गया है।
24 घंटे में सवा मीटर जलस्तर बढ़ा है। अभी स्थितियों पर खास असर नहीं हुआ है। पथार पुलिया के पास एक नाले का भी पानी आता है। आसपास क्षेत्र में बारिश होने के कारण जंगल का पानी नाला में आने से जलस्तर पथार की पुलिया के पास बढ़ गया है।

एसडीएम अजय कुमार राय ने बताया कि बाढ़ की स्थित पर नजर रखी जा रही है। अभी स्थितियां सामान्य हैं। पथार पुलिया के अलावा अन्य कही भी किसी गांव के रास्ते पर पानी नहीं पहुंचा है। कालपी बाढ़ नियंत्रण चौकी के रीडर ज्ञानचंद्र ने बताया कि 24 घंटे में 1.24 मीटर जलस्तर बढ़ा है। अब पानी बढ़ने की गति बहुत धीमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed