फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat voter

411 मत पाकर मौजपुर के ग्राम प्रधान बने शम्मी

Thu, 06 Feb 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat voter
डेरापुर (कानपुर देहात)। सबसे ज्यादा 411 वोट पाकर शम्मी मौजपुर के ग्राम प्रधान बन गए हैं। दूसरे नंबर पर रहे नरेंद्र सिंह को 201 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत अजमाने उतरे थे।
विज्ञापन

मौजपुर गांव के पूर्व प्रधान अनुरुद्ध सिंह की 20 जुलाई को एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। गांव में प्रधान पद रिक्त हो गया था। प्रधान पद के उपचुनाव में कुलदीप सिंह, कोमल सिंह, नरेंद्र सिंह व शम्मी शाह ने नामांकन किया था। तीन फरवरी को गांव के दो पोलिंग स्टेशनों पर वोट डाले गए थे। कुल वोटर 1444 में से 894 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया था। बुधवार को ब्लाक सभागार में आरओ राकेश यादव और एआरओ आलोक यादव ने वोटों की गिनती कराई।
विज्ञापन

शम्मी शाह को 411, नरेंद्र सिंह को 201, कोमल को 186 और कुलदीप सिंह को 26 वोट मिले। 75 वोट अवैध निकले। आरओ राकेश यादव ने बताया कि मतगणना में शम्मी शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 210 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। सर्वाधिक मत पाकर जीत दर्ज कराने वाले शम्मी को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed