फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Village head's cousin's dead body found hanging, contractor and his brothers accused of murder

Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला ग्राम प्रधान के चचेरे भाई का शव, ठेकेदार और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप

Tue, 28 Mar 2023 04:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2023 04:00 PM IST
सार

घसमऊ गांव में खेत के किनारे लगे पेड़ पर ग्राम प्रधान के चचेरे भाई का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही ठेकेदार और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Village head's cousin's dead body found hanging, contractor and his brothers accused of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कानपुर देहात में घसमऊ गांव के पास शुक्रवार दोपहर को खेत के किनारे लगे पेड़ पर ग्राम प्रधान के चचेरे भाई का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही ठेकेदार और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने जांच की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। रात नौ बजे तक एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े परिजनों ने शव को नहीं उठाने दिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाते रहे।
विज्ञापन

सिकंदरा के रामनगर डेरा निवासी प्रदीप नायक ने बताया कि वह गांव के ही ठेकेदार सत्यप्रकाश के अधीन एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले बकाया मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने भाइयों के साथ मिलकर उसे पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की शिकायत करने पर थाना पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा था। प्रदीप के मुताबिक थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह उस पर दबाव बनाकर बुधवार को समझौता करा दिया था। इसके बाद गुरुवार को ठेकेदार ने उसके भाइयों के साथ झगड़ा किया।

शुक्रवार को भाई दीपक नायक (26) को गांव के बाहर पीट दिया। मौके पर मौजूद छोटे भाई संदीप ने उसे घटना की जानकारी दी। प्रदीप ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह मौके पर पहुंचा तो दीपक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसने आसपास के लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारा।

यहां परिजनों ने ठेकेदार और उसके भाइयों पर दीपक की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ शिवा ठाकुर और थानेदार मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश करने पर परिजन भड़क गए।

इस दौरान आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। गांव के प्रधान राम प्रकाश ने बताया कि दीपक उनका चचेरा भाई था। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed