{"_id":"62e984625707b2457163a52f","slug":"kanpur-dehat-victims-of-behmai-incident-pleaded-for-justice-to-the-officers-of-minorities-and-backward-classes-commission-akbarpur-news-knp710898171","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : बेहमई कांड के पीड़ितों ने अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग आयोग के अफसरों से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : बेहमई कांड के पीड़ितों ने अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग आयोग के अफसरों से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
अल्पसंख्यक आयोग के अधिकारी को ज्ञापन देते समाजसेवी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर। बेहमई गांव में हुए नरसंहार में मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संस्था ने पहल शुरू की है। मंगलवार को सामाजिक संगठन के सदस्यों के साथ पीड़ित परिवार के लोग लखनऊ पहुंचे और अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग आयोग के अफसरों को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
14 फरवरी 1981 को बेहमई गांव में हुए नरसंहार में मरने वालों में सिकंदरा के अशोक नगर निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के नजीर खां व पिछड़ा वर्ग से राजपुर कस्बा निवासी तुलसीराम भी शामिल थे। घटना के 41 साल बीतने के बाद भी मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
मृतकों के परिजन न्याय की आस में दौड़ रहे हैं। मंगलवार को समाजसेवी विनोद प्रताप सिंह की पहल पर नजीर खां के बेटे वसीम अहमद ने लखनऊ में भारतीय अल्पसंख्यक सोसायटी के अध्यक्ष फरहान शेख से मिलकर पीड़ा बताई।
विज्ञापन
उसके बाद सोसाइटी के सदस्यों के साथ अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और न्याय की मांग की। वहीं, राजपुर निवासी तुलसीराम के छोटे भाई सतनाम ने पिछड़ा वर्ग आयोग में पत्र देकर आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और न्याय की मांग की। दोनों आयोग के अफसरों ने पीड़ित परिवार के लोगों की मदद का आश्वासन दिया है।