फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Two wheelers run on Saraini bridge, soon heavy vehicles will also be able to move

Kanpur Dehat : सरैनी पुल पर दौड़े दोपहिया वाहन, जल्द भारी वाहन भी कर सकेंगे आवागमन

Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Two wheelers run on Saraini bridge, soon heavy vehicles will also be able to move
यमुना नदी पर बने सरैनी पुल से गुजरते बाइक सवार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। नए साल के पहले दिन रविवार को सरैनी पुल चालू हो गया। पुल पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दिन भर लोग दोपहिया वाहनों से पुल पर घूमते नजर आए। माना जा रहा है कि जनवरी के अंत तक पुल पर भारी वाहनों के संचालन की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

कानपुर देहात और जालौन जिले को जोड़ने के लिए बीहड़ पट्टी के खोजा रामपुर गांव किनारे यमुना नदी पर 13 साल पहले सरैनी पुल का निर्माण शुरू हुआ था। पुल निर्माण में कभी बजट तो कभी यमुना नदी में बाढ़ बाधा बनी हुई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग लंबे समय से पुल चालू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से 200 मीटर एप्रोच रोड बनाने व बैरिकेडिंग लगाने का काम चल रहा है। लोगों की मांग पर रविवार को दोपहिया वाहनों के लिए पुल खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वर्ष पर पुल की सौगात मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। सुबह पुल खुलते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। क्षेत्र के लोग पुल पर बाइकों से फर्राटा भरते नजर आए।
सेतु निगम के जेई रुहउल्लाह खान ने बताया कि दोपहिया वाहन सवारों के लिए पुल चालू कर दिया गया है। 10 जनवरी तक एप्रोच रोड बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद हल्के व बड़े वाहनों का भी आवागमन पुल से शुरू हो जाएगा।

50 गावों के लोगों को आवागमन में मिली सहूलियत
सरैनी पुल का संचालन होने से कानपुर देहात व जालौन जिले के लगभग 50 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। जालौन के न्यामतपुर, पितहूपुर, चुर्खी, पाल सरैनी, नादाई, मुसमारिया और कानपुर देहात के बेहमई, अनवा भाल, दमनपुर, बकसौधी, बिजहरा, भाल, बेहमई, गौरीरतनपुर बांगर, जैसलपुर महदेवा व राजपुर समेत 50 गांवों के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed