फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Two cows killed, three injured in Bhadesa Cow Shelter Center, Nandi attacked cows

Kanpur News: भदेसा गौ आश्रय केंद्र में दो गायों की मौत, तीन घायल, नंदी करते गायों पर हमला

Mon, 10 Jul 2023 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Two cows killed, three injured in Bhadesa Cow Shelter Center, Nandi attacked cows
सरवनखेड़ा। भदेसा गो आश्रय केंद्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। गोशाला में गायें और नंदी एक साथ रखे गए हैं। यहां नंदी हिंसक होकर उनपर हमला कर देते। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाती हैं। इससे रविवार को दो गायों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं।
विज्ञापन


भदेसा गो आश्रय केंद्र में 250 मवेशी हैं जबकि यहां पर केवल 60 मवेशियों के लिए चरही की व्यवस्था व टीन शेड है। केंद्र में खड़ंजा व पशुओं के बैठने की ऊंचाई में व्यवस्था न होने से बरसात का पानी चारों तरफ भरा है। यहां गंदगी भी फैली हुई है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से नंदी को गायों से अलग रखने के लिए नंदीशाला बनवाए हैं, लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी इस केंद्र से करीब 80 नंदियों को हटवाया नहीं जा सका है। जब चारा खाने के लिए पशु चरही के पास आते हैं तो नंदी गायों को खदेड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हमले से गायें गंभीर रूप से घायल हो जाती हैं। रविवार को यहां दो गायों की मौत हो गयी। तीन अन्य मवेशी घायल हैं। इसके अलावा केंद्र में भूसा भंडारण कक्ष, हरा चारा काटने की मशीन, केयर टेकर के रुकने की व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी है।


प्रधान उषा सिंह के पति राहुल सिंह ने बताया कि केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बाबत कई बार अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। एडीओ पंचायत ने बताया कि समस्याओं के बाबत सचिव से जवाब तलब कर नंदी व गायों को अलग-अलग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed