{"_id":"62b21cf35e7add2c5846046c","slug":"kanpur-dehat-two-chc-superintendents-seven-including-eye-examiner-who-have-been-frozen-for-25-years-have-been-transferred-akbarpur-news-knp703598234","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : दो सीएचसी अधीक्षकों, 25 साल से जमे नेत्र परीक्षक सहित सात का हुआ स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : दो सीएचसी अधीक्षकों, 25 साल से जमे नेत्र परीक्षक सहित सात का हुआ स्थानांतरण
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर सीएचसी में 25 साल से जमे नेत्र परीक्षक सहित पांच स्वास्थ्यकर्मियों का तबादला दूसरी सीएचसी में कर दिया गया है। सीएमओ ने डेरापुर और रसूलाबाद के अधीक्षक का भी स्थानांतरण किया है।
डेरापुर सीएचसी में 1997 से तैनात नेत्र परीक्षक विनोद कुमार तिवारी का झींझक सीएचसी तबादला कर दिया किया गया है। उनकी जगह झींझक सीएचसी के भगवंत सिंह को डेरापुर सीएचसी भेजा गया है।
इसी तरह पीएचसी सरवनखेड़ा से शिवमोहन अवस्थी को नेत्र सचल दल मुख्यालय, पीएचसी मैथा से प्रवीण कुमार को सीएचसी शिवली, योगेश शुक्ला को नेत्र सचल दल से पीएचसी सरवनखेड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, रसूलाबाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा का तबादला अकबरपुर सीएचसी और डेरापुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात किया गया है।
दोनों ही अधीक्षकों की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने की थी। रसूलाबाद सीएचसी में डॉ. अमित सक्सेना और डेरापुर सीएचसी में डॉ. मनोज कुमार को अधीक्षक का चार्ज दिया गया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर ज्वॉइन करने के लिए निर्देशित किया गया है।