फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Troubled laborer gave his life due to lawsuit and neighbor's threat, relatives demanded action

Kanpur Dehat : मुकदमा और पड़ोसी की धमकी से परेशान मजदूर ने दी जान, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 24 Sep 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Troubled laborer gave his life due to lawsuit and neighbor's threat, relatives demanded action
सरवनखेड़ा। गजनेर थानाक्षेत्र के शीतलपुर गांव में शुक्रवार को एक मजदूर ने पड़ोसी की ओर से दर्ज कराए मुकदमे व धमकी से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

वहीं, परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक घंटे तक शव को फंदे से नहीं उतरने दिया। थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गजनेर थानाक्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी गंगाराम दूसरे के खेतों में मजदूरी कर पत्नी केशकली, बेटा नत्थू (18), गोलू (7) का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को गंगाराम का शव गांव के पास से गुजरी भदेसा माइनर के पास लगे पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर से निकल रहे लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। रोते बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल की। जब पुलिस कर्मियों ने शव को फंदे से उतरने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध किया।
बेटे नत्थू ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले पिता का पड़ोसी से विवाद हो गया था। इस पर पड़ोसी ने पिता व उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, पड़ोसी मुकदमे में समझौते के लिए 60 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
गुरुवार को पड़ोसी की बेटी ने रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इससे पिता गंगाराम काफी परेशान थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे खेत में काम करने की बात कहकर वह घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव लटका होने की जानकारी मिली।

थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने परिजन को मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने मुकदमे से परेशान होने व पड़ोसी की ओर से धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed