{"_id":"5de2ce858ebc3e54ab569c8a","slug":"kanpur-dehat-transport-akbarpur-news-knp529270134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
कानपुर-झांसी हाइवे पर कोहरे के कारण लाइट जलाकर रेंगते वाहन।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारिश और हवा ने ठंड बढ़ा दी है। शनिवार को वाहनों की रफ्तार पर कोहरे ने ब्रेक लगा दिया। लाइट जलाते हुए निकले वाहन रेंगते नजर आए। सुबह नौ बजे धूप निकलने पर कोहरा छंटा।
गुरुवार और शुक्रवार को बारिश और तेज हवा से ठंड में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को शाम ढलने के बाद कोहरे की हल्की धुंध छा गई। यह धुंध समय बढ़ने के साथ घनी होती चली गई। कोहरे के कारण हाईवे और अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ट्रक चालक राज कुमार, महेश सिंह, मोहनचंद्र सैनी और बृजेश किशोर ने मावर सेंगुर नदी पुल के पास ट्रक हाईवे किनारे खड़े कर दिए। लाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। शिवली में भी तेज कोहरा रहा। इस कारण सड़कों पर पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। चालक घने कोहरे के बीच वाहनों की लाइट जलाकर गुजरने को मजबूर हुए। सर्दी बढ़ने से लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं।
बारिश के बाद सर्दी बढ़ने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। किसान अब गेहूं की बुआई कर सकेंगे। सलावतपुर के किसान मौजीलाल, देवीपुर के रणधीर सिंह, डींघ के अश्वनी शुक्ल, राजनारायण द्विवेदी, नबीपुर के जयनारायण यादव, अकबरपुर के रमेशचंद्र शर्मा, कामता प्रसाद यादव ने बताया कि सर्दी के कारण गेहूं के बीज का जमाव अच्छा होता है। रात में ओस गिरने से नमी बनी रहती है। गर्म मौसम में गेहूं की बुआई करने से बीज का नुकसान होता है। अंकुरित होते ही जल्द पानी देना पड़ता है।