फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Three youth struck by HT line accident occurred while installing pole one died two suffered burns

कानपुर देहात: एचटी लाइन की चपेट में आए तीन युवक, पोल लगाते समय हादसा, एक की मौत और दो झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Mon, 14 Sep 2026 04:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Mon, 14 Sep 2026 04:26 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: अकबरपुर स्थित पेप्सी चौराहे के पास पोल का ऊपरी सिरा पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू जाने से तीन युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य झुलसे युवकों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Three youth struck by HT line accident occurred while installing pole one died two suffered burns
झुलसे युवकों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर स्थित पेप्सी चौराहा के पास सोमवार दोपहर एक बजे के करीब औरैया जनपद के कुदरकोट निवासी सोनू पुत्र सत्यप्रकाश, कसा कुदरकोट निवासी बबलू पुत्र होती लाल व कन्नैज के तिर्वा निवासी गौरव पुत्र रमेश चंद्र हाइड्रा से विद्युत पोल लगा रहे थे।

विज्ञापन

इस दौरान पोल का ऊपरी सिरा पास से गुजरी दूसरी विद्युत लाइन से छू गया। इससे तीनों करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। पास मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बबलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेष दो का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed