{"_id":"650f3bb87905e6129c0d7877","slug":"kanpur-dehat-three-people-including-a-constable-found-dengue-infected-in-rajpur-phc-14-malaria-victims-in-the-district-kanpur-news-c-220-1-akb1003-3243-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राजपुर पीएचसी में सिपाही समेत तीन लोग मिले डेंगू संक्रमित, जिले में 14 मलेरिया पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राजपुर पीएचसी में सिपाही समेत तीन लोग मिले डेंगू संक्रमित, जिले में 14 मलेरिया पीड़ित
विज्ञापन
कानपुर देहात। बदलते मौसम के साथ ही मच्छर जनित बीमारियां पैर पसार रही हैं। राजपुर थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल डेंगू से संक्रमित पाई गई हैं।
सूचना पर स्वास्थ्य टीम थाने पहुंची और 20 पुलिसकर्मियों की जांच के लिए सैंपल लिया है। वहीं, पीएचसी में दो और लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। जिले में मलेरिया के भी 14 नए मरीज सामने आए हैं।
जिले में साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देने से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। अभियान के नाम पर अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। यही वजह है कि आज गांव-गांव में लोग संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे।
राजपुर थाने में तैनात एक महिला सिपाही को कई दिन से बुखार आ रहा था। इससे उसने राजपुर पीएचसी से डेंगू की किट से जांच कराई तो वह संक्रमित मिली। उसे राजपुर पीएचसी में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर राजपुर पीएचसी के डॉक्टरों की टीम थाने पहुंची और 20 पुलिसकर्मियों के रक्त का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। ब्लाॅक से सफाईकर्मी थाने पहुंचे और साफ-सफाई अभियान चलाकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया। इसी तरह पीएचसी में कुछ मरीजों की किट से डेंगू की जांच हुई तो दो और मरीज संक्रमित मिले।
इसके अलावा जिले में 435 लोगों की मलेरिया जांच हुई तो इसमें जिला अस्पताल में सात लोग, सीएचसी में सात लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को दवा देकर इलाज शुरू किया गया है।
राजपुर पीएचसी प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल में छह लोगों की किट से डेंगू जांच हुई थी। इसमें तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दो मरीजों का पीएचसी पर ही इलाज चल रहा है।