फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Thieves broke locks of seven shops, crossed cash and goods from four shops, returned empty handed from three

Kanpur Dehat: चोरों ने सात दुकानों के तोड़े ताले, चार दुकानों से नकदी व सामान किया पार, तीन से लौटे खाली हाथ

Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Thieves broke locks of seven shops, crossed cash and goods from four shops, returned empty handed from three
कानपुर देहात। ठंड के साथ जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बुधवार रात चोरों ने सिकंदरा में सात दुकानों के ताले तोड़ दिए। इनमें से चार दुकानों से चोर नकदी व सामान समेट ले गए। रनियां क्षेत्र में चोर एक निर्माणाधीन मकान से सरिया चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सिकंदरा संवाद के मुताबिक डेरापुर के जरौली गांव निवासी योगेश कुमार की कस्बे के संदलपुर रोड पर जनरल स्टोर की दुकान है। बुधवार देर रात चोरों ने शटर पर लगे ताले तोड़ कर एलईडी, इन्वर्टर के साथ अन्य सामान चुरा लिया। गुरुवार सुबह दुकान के पास रहने वाली उर्मिला कटियार ने योगेश को चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसी तरह सिकंदरा के मोहम्मद नगर निवासी राजा कुरैशी की संदलपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये के कपड़े व नकदी पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास नगर निवासी अंकित कटियार की हरिहरपुर मार्ग पर स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से एलईडी टीवी, पंखे, ड्रिल मशीन समेत छह हजार रुपये चुरा लिए। उधर, मालवीय नगर निवासी पप्पू गुप्ता की मुगलरोड बाईपास स्थित वाहन मरम्मत की दुकान से बोल्ट खोलने वाली मशीन व बड़ा जैक चुरा ले गए।
चोरों ने इसी रात सिकंदरा के घसमऊ गांव निवासी संतोष कुमार की संदलपुर रोड स्थित खरादी की दुकान, विकास नगर निवासी रामबाबू कटियार की प्लाई व शीशे के गोदाम व राजेंद्र नगर के अजय बाजपेयी की मुगल रोड स्थित बीज की दुकान का ताला तोड़ा। यहां से चोर कोई सामान नहीं ले जा सके।
सिकंदरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने बताया कि चोरों ने बुधवार रात सात दुकानों के ताले तोड़े। इनमें चार दुकानों से नकदी व सामान चोरी हुआ है। लोगों की चहलकदमी के चलते तीन दुकानों का सामान चोर नहीं समेट सके।
चोरियों का जल्द खुलासा नहीं हुआ, तो अफसरों से शिकायत की जाएगी। थाना प्रभारी समर बहादुर यादव ने बताया कि चार व्यापारियों ने चोरी की तहरीर दी है। मामले की जांच व चोरों की तलाश की जा रही है ।

सबमर्सिबल पंप व सरिया ले गए चोर
रनियां। कस्बा निवासी प्रेम सिंह का सरवनखेड़ा रोड पर मकान बन रहा है। इसके लिए छत पर सरिया रखीं थीं। गेट के बाहर सबमर्सिबल पंप लगा था। बुधवार की रात चोर मकान से सरिया व सबमर्सिबल पंप चोरी कर ले गए। गुरुवार को सुबह वह मकान में पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नही मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed