फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat: The shadow of the celebration of independence, the government buildings illuminated with the tricolor

Kanpur dehat : आजादी के जश्न का छाया उल्लास, तिरंगे रंग से रोशन हुए सरकारी भवन

Mon, 15 Aug 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat: The shadow of the celebration of independence, the government buildings illuminated with the tricolor
तिरंगा झालर से सजा कलक्ट्रेट भवन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिले में जश्न का माहौल है। इसको लेकर खास तैयारियां की गई है। सरकारी भवनों को तिरंगा रोशनी से जगमग किया गया। हर गली, चौराहे व सड़कों पर तिरंगा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी भवनों पर सुबह आठ बजे तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। अकबरपुर के शुक्ल तालाब परिसर में शहीद स्मारक पर राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल सुबह नौ बजे तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन

जनपद में तीन लाख से अधिक घरों पर तिरंगा फहरा दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जनपद तिरंगा मय हो गया। कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला पंचायत भवन और पुलिस आफिस कार्यालय तिरंगा रोशन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालयों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। गांवों में पंचायत भवनों व नगरीय क्षेत्र में प्रमुख स्थलों पर तिरंगा व महापुरुषों के चित्र उकेरे गए हैं। हर गांव व नगरीय क्षेत्र तिरंगा मय नजर आ रहा है। अकबरपुर में ओवरब्रिज चौराहे को खास तौर से सजाया गया है।
यहां स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े चित्र बनाए गए हैं। अकबरपुर में रूरा चौराहा पर तिरंगा फव्वारा बनकर तैयार हो गया है। आज शाम को इसका शुभारंभ होगा। कलक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे तिरंगा फहराया जाएगा।
सोमवार को सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। स्कूलों व कॉलेजों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। एडीएम प्रशासन ने बताया कि सुबह सात बजे से देश भक्ति के गीत बजाए जाएंगे।

कलक्ट्रेट में सुबह 8.30 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/शहीद सैनिक परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। 10.30 बजे स्टेडियम में क्रास कंट्री रेस होगी। 11 बजे डीएम जिला अस्पताल में फल वितरण करेंगी। जबकि 11.30 बजे अकबरपुर वृद्धाश्रम में बुजुर्गाें को फल वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed