फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: The kiln operator shot himself and created a fake story of robbery, investigation revealed, case against three

Kanpur Dehat : भट्ठा संचालक ने खुद को गोली मार गढ़ी थी लूट की फर्जी कहानी, जांच में हुआ खुलासा, तीन पर केस

Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: The kiln operator shot himself and created a fake story of robbery, investigation revealed, case against three
कानपुर देहात। सिकंदरा में ईंट भट्ठा संचालक आसिफ को गोली मारकर 5.90 लाख रुपये लूटे जाने का मामला पुलिस की जांच में फर्जी निकला। अपने विरोधी को फंसाने के लिए संचालक ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट ती साजिश रची और खुद को गोली मारी थी।
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच में आसिफ के हाथ में गन पाउडर मिला। साथ ही कारतूस का खोखा मिला, जिससे घटना कार में ही होने की बात सामने आई। मामले में ईंट भट्ठा संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रीतमपुर गांव निवासी ईंट भट्ठा संचालक आसिफ ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी कि कंचन ढाबा के पास कार सवार बदमाशों ने पैर में गोली मारकर 5.90 लाख रुपये लूट लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि पहले दिन से ही घटना संदिग्ध लग रही थी। फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई तो घटना कार के अंदर ही होना पाया गया। खोखा कार में मिला।
जिस किसान से जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही गई उस किसान ने बताया कि आपस में भाइयों की सहमति पर ही जमीन लिखाने की बात थी। उसे तहसील भी नहीं बुलाया गया था। यह बात भी सामने आई है कि नकदी भी नहीं थी।

केवल गांव के एक व्यक्ति को फंसाने के लिए घटना की साजिश रची गई। इसमें आसिफ के अलावा रिश्तेदार ओवेश व मोहम्मद कलाम शामिल थे। तीनों के खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम व फर्जी सूचना देने व षड्यंत्र रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि जल्द ही तीनों को गिरफ्तार किया जाएगा। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed