फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenagers gang-raped a mentally challenged minor, who had gone to graze cattle in the fields, report filed

कानपुर देहात: मनोरोगी नाबालिग से किशोरों ने किया सामूहिक कुकर्म, खेतों में चराने गया था मवेशी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Sep 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 Sep 2023 01:27 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: मामले में दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, कुकर्म, पॉक्सो, एससीएसटी व आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Teenagers gang-raped a mentally challenged minor, who had gone to graze cattle in the fields, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति के मंदबुद्धि नाबालिग से दो हमउम्र लड़कों ने कुकर्म किया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने सामूहिक कुकर्म, आईटी एक्ट, पॉक्सो व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछकी जा रही है। घटना दस दिन पहले की बताई गई है। गांव की अनुसूचित जाति की एक महिला ने बताया कि उसका 13 साल का बेटा मानसिक मंदित है। 11 सिंतबर को वह खेतों में मवेशी चराने गया था। इस दौरान गांव के दो हमउम्र के लड़कों ने उससे कुकर्म किया।
विज्ञापन

इसका वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इधर, गांव में किसी ने वायरल वीडियो देखा। पड़ोसी से मामले की जानकारी मिली तो थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
मामले में दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, कुकर्म, पॉक्सो, एससीएसटी व आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed