{"_id":"6317a148edf8c11f7156a3ce","slug":"kanpur-dehat-teenager-dies-after-falling-in-a-well-accident-occurred-due-to-slipping-of-feet-while-filling-water-akbarpur-news-knp716758158","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : कुएं में गिरने से किशोर की मौत, पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : कुएं में गिरने से किशोर की मौत, पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा
विज्ञापन
इसी कुएं में गिरा था किशोर। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर। भाल गांव में पानी भरने के दौरान कुएं में गिरकर किशोर की मौत हो गई। वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी पर मिसिरपुर बारा जोड़ गांव से पहुंचे परिजन बिलख पड़े।
अकबरपुर के मिसिरपुर बारा जोड़ निवासी पुरुषोत्तम गौतम का बेटा शिवा (13) भाल गांव में अपनी ननिहाल में मामा नरेंद्र गौतम के यहां एक साल से रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह गांव के किसान हायर सेकेंडरी हाईस्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था।
मंगलवार को शिवा घर के पास कुएं से पानी भरने के लिए गया था। अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। आसपास के लोगों ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में ही परिजन बिलखते हुए वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कुएं से उसे बाहर निकाल लिया। तब तक उसकी पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी अनुराग पांडेय के मुताबिक छात्र कुएं में कैसे गिरा, इसकी जांच की जा रही है।
एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मी
शिवा के कुएं में गिरते ही गांव वालों ने उसे निकालने की कोशिश शुरू कर दी। काफी देर तक सफलता नहीं मिली, तब दमकल विभाग को खबर दी। सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण शिवा को कुएं से बाहर निकाल चुके थे।