{"_id":"6425ebaa9b256199ab0c4bd9","slug":"kanpur-dehat-tanker-cleaner-dies-due-to-pickup-collision-while-crossing-the-road-kanpur-news-c-12-1-154802-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: पिकअप की टक्कर से टैंकर के क्लीनर की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: पिकअप की टक्कर से टैंकर के क्लीनर की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
Fri, 31 Mar 2023 04:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 04:12 PM IST
सार
कानपुर-अकबरपुर लेन पर सड़क हादसे में टैंकर के क्लीनर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात में रनियां थाना क्षेत्र के किशरवल रोड के सामने कानपुर-अकबरपुर लेन पर सड़क पार करते समय टैंकर के क्लीनर को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मूसानगर के लवरसी निवासी जमुना प्रसाद का बेटा सोमदत्त (25) गुरुवार की रात टैंकर से रनियां पहुंचा। किशरवल रोड के सामने कानपुर अकबरपुर लेन पर वाहन खड़ा होने पर वह किसी काम से हाईवे पार करने लगा। इसके बाद वो सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सोमदत्त को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। दरोगा प्रभाकर यादव ने बताया कि पिकअप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन