फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Take investigation report in Akbarpur CHC in five minutes, Minister of State inaugurated Health ATM

Kanpur Dehat : अकबरपुर सीएचसी में पांच मिनट में लें जांच रिपोर्ट, राज्यमंत्री ने किया हेल्थ एटीएम का उद्घाटन

Sat, 15 Oct 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Take investigation report in Akbarpur CHC in five minutes, Minister of State inaugurated Health ATM
हेल्थ एटीएम से निकली जांच रिपोर्ट दिखातीं राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर सीएचसी में शुक्रवार को राज्यमंत्री ने हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड से यह हेल्थ एटीएम लगाया गया है। इससे पांच मिनट में जांचें होने के साथ रिपोर्ट मिलेगी। इसका फायदा मरीजों को मिलेगा। यहां, राज्यमंत्री, डीएम व सीडीओ ने हेल्थ एटीएम से अपनी जांचें कराईं।
विज्ञापन

अकबरपुर सीएचसी में एएफपीएल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से सीएसआर फंड से हेल्थ एटीएम लगवाया गया है। शुक्रवार को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने फीता काटकर हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ एटीएम लगवा रही है। हेल्थ एटीएम लगने से पांच मिनट में 50 से अधिक जांचें आसानी से हो सकेंगी। यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टर को ऑनलाइन भेजकर उचित परामर्श लिया जा सकेगा। हेल्थ एटीएम में वजन, पल्स रेट जैसी सामान्य जांच के साथ ही ब्लड शुगर, यूरीन, डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस, आर्थराइटिस प्रोफाइल, प्रेगनेंसी टेस्ट, टाइफाइड जैसी जांचें भी हो जाएगी।

कहा कि पीएचसी-सीएचसी पर विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो टेली कंसल्टेंसी से समाधान पाया जा सकता है। डीएम नेहा जैन ने कहा कि हेल्थ एटीएम के सर्विस प्रोवाइडर से पैरामेडिकल स्टाफ को संचालन की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। यहां सीडीओ सौम्या पांडेय, सीएचसी प्रभारी डॉ. आईएच खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed