फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Supply inspector trapped by giving two reports in black marketing of government ration

कानपुर देहात ः सरकारी राशन की कालाबाजारी में दो रिपोर्ट देकर फंसे पूर्ति निरीक्षक

Mon, 14 Mar 2022 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Supply inspector trapped by giving two reports in black marketing of government ration
कानपुर देहात। अकबरपुर पुलिस ने बिक्री के लिए जा रहे सरकारी राशन को पकड़ा तो आपूर्ति महकमा आरोपियों को बचाने में उतर आया। पहले पूर्ति निरीक्षक ने लोडर चालक को क्लीन चिट देकर रिपोर्ट पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

कालाबाजारी के पर्याप्त साक्ष्य जब डीएम को मिले तो आपूर्ति विभाग हरकत में आया। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने यू टर्न लिया और लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एक मामले में दो तरह की रिपोर्ट देकर अब पूर्ति निरीक्षक खुद अपने बुने जाल में फंस गए हैं। पुलिस के पास उनके दोनों पत्र हैं। जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर पुलिस ने 10 मार्च की रात एक लोडर में सरकारी राशन पकड़ा था। जैनपुर में पेप्सी चौराहे के पास पुलिस ने लोडर पकड़ने के बाद आपूर्ति विभाग को इसकी सूचना दी। करीब दो लाख कीमत का राशन चोरी से कालाबाजारी के लिए जाने के बाद भी पूर्ति निरीक्षक अकबरपुर अमर सिंह बचाव में उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने करीब 18 घंटे बाद पुलिस को एक रिपोर्ट बनाकर सौंपी कि राशन गोदाम से स्वरुपपुर कोटेदार के यहां जा रहा था। इससे संबंधित पर्ची व अन्य अभिलेख दिखाए। जबकि पकड़ा गया लोडर चालक एक वीडियो में राशन बारा गांव ले जाने की बात कहते हुए नजर आया।
इसके बाद भी उसे बचाने के लिए पूर्ति निरीक्षक ने उसे क्लीन चिट दे दी। पर्याप्त साक्ष्य व वीडियो डीएम के हाथ आए तो उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश डीएसओ को दिए। इसके बाद आपूर्ति विभाग की टीम हरकत में तो आई लेकिन कालाबाजारी के खेल में शामिल अन्य लोगों को बचा लिया।
पूर्ति निरीक्षक ने केवल लोडर चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस को दोबारा तहरीर देकर लिखा कि राशन कालाबाजारी के लिए जा रहा था। पुलिस ने उनके दोनों पत्र सुरक्षित रखे है। पुलिस का कहना है कि ये पत्र विवेचना में शामिल किए जाएंगे। वहीं डीएम के निर्देश पर एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।

मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पूर्ति निरीक्षक की भूमिका की जांच भी विवेचक करेंगे। संलिप्तता मिलने पर वह भी मुकदमेे में आरोपी बनाए जा सकते हैं। वहीं पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। - वागीश कुमार शुक्ला, एसडीएम अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed