फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Student died after being run over by speeding vehicle he had gone to book a bus ticket

कानपुर देहात हादसा: तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर छात्र की मौत, बस का टिकट कराने निकला था, फरार चालक की तलाश

Tue, 01 Sep 2026 02:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 01 Sep 2026 02:21 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Student died after being run over by speeding vehicle he had gone to book a bus ticket
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मंगलवार दोपहर सड़क किनारे पैदल जा रहे बीएससी छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी कुंवर सिंह पाल का इकलौता बेटा आशीष कुमार (19) बीएससी का छात्र था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बुआ राजकुमारी के दिल्ली जाने के लिए बस का टिकट कराने कस्बे में स्थित एक ट्रैवल्स एजेंट की दुकान पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान राजपुर की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसा इतना भीषण था कि आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसा करने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed