फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Stone pelted on tanker driver for misbehaving with girl students, driver saved life by entering post

Kanpur Dehat : छात्राओं से अभद्रता करने पर टैंकर चालक पर पथराव, चौकी में घुसकर चालक ने बचाई जान

Wed, 28 Sep 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Stone pelted on tanker driver for misbehaving with girl students, driver saved life by entering post
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही छात्राओं से टैंकर चालक ने अभद्र टिप्पणी की। इससे नाराज छात्रों ने टैंकर पर पथराव कर दिया। इस पर चालक मौके टैंकर लेकर भागा और पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। पथराव से घायल चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कस्बे में मंगलवार को एक डिपो में तेल लेने के लिए टैंकर आया था। इसका चालक तिराहे पर टैंकर खड़ा पास की एक दुकान में चाय पी रहा था। उसी दौरान एक इंटर कॉलेज की कुछ छात्राएं साइकिल से निकलीं। इस पर चालक ने अभद्र टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन

छात्राओं ने कॉलेज में जाकर यह बात छात्रों को बताई। कुछ ही देर बाद कई छात्र तिराहे पर पहुंचे और टैंकर पर पथराव शुरू कर दिया। इससे चालक को पत्थर लगा और वह घायल हो गया। इसके बाद चालक मौके से टैंकर लेकर भागा और रनियां पुलिस चौकी में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पामा चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल ने बताया कि टैंकर को चौकी में खड़ा करा लिया गया है। अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed