फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Statue of Rani Laxmibai to be installed in Raniya, Director of Culture Directorate sought report

Kanpur Dehat : रनियां में लगाई जाएगी रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, संस्कृति निदेशालय के निदेशक ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 19 Sep 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Statue of Rani Laxmibai to be installed in Raniya, Director of Culture Directorate sought report
कानपुर देहात। रनियां क्षेत्र में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाए जाने की पहल की गई है। महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इसके लिए संस्कृति निदेशालय को पत्र लिखा था। इस पर निदेशक ने डीएम व एसपी से 10 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, डीएम ने एडीएम प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से रनियां पड़ाव में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने के लिए 28 मई को संस्कृति निदेशालय को पत्र लिखा था। इस पर निदेशालय के निदेशक शिशिर ने डीएम और एसपी को पत्र जारी कर 10 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

इसमें जिस जमीन पर प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव किया गया है वह सार्वजनिक या फिर निजी है इसका ब्योरा मांगा है। सरकारी भूमि होने पर संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही संबंधित स्थल पर कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में डीएम और एसपी से संयुक्त रिपोर्ट मांगी है। निदेशक ने कहा कि प्रतिमा लगवाने वाले प्रस्तावक को स्वयं 25 फीसदी राशि देनी पड़ेगी। डीएम नेहा जैन ने बताया कि पत्र के आधार पर एडीएम प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed