{"_id":"64540fd90c4ca19edc0201c4","slug":"kanpur-dehat-staff-found-doing-ultrasound-in-place-of-radiologist-deputy-cmo-got-it-closed-kanpur-news-c-12-1-217022-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रेडियोलॉजिस्ट की जगह स्टॉफ करता मिला अल्ट्रासाउंड, डिप्टी सीएमओ ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रेडियोलॉजिस्ट की जगह स्टॉफ करता मिला अल्ट्रासाउंड, डिप्टी सीएमओ ने कराया बंद
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में डिप्टी सीएमओ ने छापा मारा तो यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। उनकी जगह स्टॉफ की ओर से अल्ट्रासांउड करने की जानकारी हुई। इस पर सेंटर में तालाबंदी कर दी गई है।
भोगनीपुर पुराने चौराहा स्थित यूनाइटेड डायग्नोस्टिक एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर में अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक/डिप्टी सीएमओ डॉ. आईएच खान और एसडीएम महेंद्र कुमार ने छापेमारी की तो वहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले।
सेंटर के अंदर दो महिलाएं मिली, उन्होंने टीम को बताया कि रेडियोलॉजिस्ट काफी समय से नहीं आ रहे। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. आईएच खान ने रेडियोलॉजिस्ट को कॉल कर बुलाया तो एक घंटे बाद तक वह नहीं आए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने टीम को बताया कि डॉक्टर नियमित नहीं आते, स्टॉफ के लोग ही अल्ट्रासाउंड कराते हैं। डॉ. आईएच खान ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट को तीन दिन का समय दिया है।
अगर तय समय पर रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागज लेकर उपलब्ध होते हैं तो सेंटर सील कर देंगे। रेडियोलॉजिस्ट के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति अल्ट्रासाउंड न करे, इसलिए तालाबंदी की गई है।