{"_id":"5de966068ebc3e5477446a73","slug":"kanpur-dehat-sports-akbarpur-news-knp530347294","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा (कानपुर देहात)। सरगांव बुजुर्ग में नवयुवक मंगल दल कमेटी के तत्वावधान में दो दिवसीय दंगल शुरू हो गया। पहले दिन तीन कुश्तियां हुई। मनोज, नवल और जानी ने कुश्ती जीतीं।
गुरुवार को प्रमुख व्यवसायी अविनाश ओमर ने फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया। इसके बाद पहलवानों को हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। पहली कुश्ती जालौन के मनोज ने राजस्थान के अनुज को पटखनी देकर जीती। दूसरी कुश्ती में फिरोजाबाद के नवल कुमार ने आगरा के सुनील को चित कर दिया।
तीसरी कुश्ती जालौन के जानी पहलवान ने आगरा के राहुल को पटखनी देकर जीती। शुक्रवार को भी कुश्ती में पहलवान दम दिखएंगे। दंगल में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, दंगल अध्यक्ष मोहर सिंह यादव, कमेटी के सदस्य राहुल शर्मा, मोनू मिश्रा, कपिल द्विवेदी, जयशंकर द्विवेदी, संजय दिवाकर, सुत्तन शुक्ला मौजूद रहे।