{"_id":"5dc1d1418ebc3e5aff511fff","slug":"kanpur-dehat-sp-leader-akbarpur-news-knp5240123159","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हत्याओं के मामले में सपा की कमेटी ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हत्याओं के मामले में सपा की कमेटी ने की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सपा की जांच कमेटी ने जिले में दो छात्राओं व एक युवती की हत्या के मामले की मंगलवार को जांच की। जांच कमेटी ने बारा, रसूलाबाद के ताजपुर व मंगलपुर के बहवलपुर गांव जाकर जानकारी जुटाई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जांच कराई जा रही है।
बहवलपुर गांव में छात्रा अनामिका यादव की 24 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 26 अक्तूबर को अकबरपुर के बारा गांव में दीपावली पर घर आई नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाली युवती रोशनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। रसूलाबाद के ताजपुर गांव में 29 अक्तूबर को छात्रा सपना की गला घोटकर घर के अंदर ही हत्या कर दी गई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीनों मामलों में जांच कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को निर्देश दिए थे।
नरेश उत्तम ने पूर्व एमएलसी मधू गुप्ता, बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष जूही सिंह, एमएलसी रमा निरंजन, लीलावती कुशवाहा, महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा सीमा यादव की छह सदस्यीय समिति गठित की। वहीं एमएलसी दिलीप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष समरथ पाल को जांच कमेटी का सहयोग करने का निर्देश दिया। मंगलवार को जांच कमेटी ने तीनों गांवों में जाकर जानकारी जुटाई।