फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Soldier physically abused the girl on the pretext of marriage

Kanpur Dehat: फौजी ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 19 Nov 2022 05:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Soldier physically abused the girl on the pretext of marriage
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर देहात में रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती ने फौजी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने एसपी सुनीति को अर्जी देकर आपबीती सुनाई। एसपी के निर्देश पर रसूलाबाद थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। 

विज्ञापन


बिरहुन चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एसपी को अर्जी देकर बताया कि उसके घर के सामने कानपुर नगर के रहीमपुर बिसधन निवासी एक फौजी के भाई की ससुराल है। फौजी अक्सर भाई की ससुराल आता-जाता था। इस दौरान फौजी का उसके घर भी आना-जाना हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी और फौजी की दोस्ती हो गई। फौजी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी करने का दबाव डाला तो फौजी ने इनकार कर दिया। उसके पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर फौजी ने इसी साल 10 अक्टूबर को एसबीएस समाज सेवा संस्थान पसुआ बिधूना, औरैया में विवाह कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फौजी ने उसे अपने घर ले जाने से मना कर दिया। आरोप है कि 12 अक्टूबर को फौजी ने उसे पीटा और शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती के मुताबिक अब फौजी 26 नवंबर को कानपुर नगर के सचेंडी के सिंहपुर भौंती की एक युवती से विवाह कर रहा है। उसके परिजनों को फौजी के दूसरी जगह शादी करने का पता चला, तो वह लोग युवक के घर गए। उसके परिजनों को पूरा मामला बताया, लेकिन आरोपी फौजी के पिता ने उसके पिता को हड़का कर भगा दिया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित युवती से तहरीर मांगी गई है, लेकिन दोनों पक्षों की अभी चौकी में पंचायत चल रही है। पीड़ित युवती की तहरीर मिलने पर आरोपी फौजी पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed