{"_id":"64a715ef9938c4f1fc01de95","slug":"kanpur-dehat-snatched-the-innocent-from-his-wifes-lap-and-threw-him-in-the-pond-mother-saved-him-filed-a-complaint-against-his-father-and-partner-kanpur-news-c-220-1-akb1004-209-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मासूम को पत्नी की गोद से छीनकर तालाब में फेंका, मां ने बचाया, पिता व साथी के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मासूम को पत्नी की गोद से छीनकर तालाब में फेंका, मां ने बचाया, पिता व साथी के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। हंसपुर सुमेरपुर गांव में पत्नी से मारपीट के बाद पति ने उसकी गोद से मासूम बेटे को छीनकर तालाब में फेंक दिया। इसके बाद मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया।
महिला ने मासूम को तालाब से सुरक्षित निकालने के बाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी की बाइक बरामद कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
हंसपुर सुमेरपुर निवासी प्रीति ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को डेढ़ साल के बेटे आर्यन को लेकर प्रेमादेवी कारी स्थित एक डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी। लौटते समय रास्ते में पति कमलेश ने साथी ओम प्रकाश के साथ मिलकर उसे रोक लिया।
शराब के नशे में धुत पति व उसके साथी ने मारपीट कर उसकी गोद से आर्यन को छीनकर तालाब में फेंक दिया। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर भाग गए। प्रीति के मुताबिक उसने बेटे को किसी तरह तालाब से निकाला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति व उसके साथी की तलाश चल रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है।