{"_id":"63222f5952f31516b40827b9","slug":"kanpur-dehat-six-doctors-found-missing-in-district-and-women-s-hospital-additional-magistrate-took-the-register-with-them-akbarpur-news-knp718147512","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : जिला व महिला चिकित्सालय में नदारद मिले छह चिकित्सक, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट साथ ले गए रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : जिला व महिला चिकित्सालय में नदारद मिले छह चिकित्सक, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट साथ ले गए रजिस्टर
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में खाली पडी डॉक्टर की कुर्सी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला व महिला चिकित्सालय का बुधवार की सुबह अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अस्पतालों में तीन-तीन डॉक्टर नदारद मिले। निरीक्षण के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उपस्थिति रजिस्टर अपने साथ ले गए। उन्होंने जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्ञानेश्वर प्रसाद बुधवार की सुबह अचानक संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां डॉ. अराधना, डॉ. रिजवान खालिद, एक अन्य चिकित्सक नदारद मिले। वहीं, पंकज चौबे, विवेक शुक्ला सहित ओपीडी ब्लॉक के छह वार्ड ब्वॉय भी अनुपस्थित मिले।
यहां निरीक्षण के बाद उन्होंने सीएमएस के कमरे से उपस्थिति रजिस्टर उठा लिया। इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल पोरवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक जाटव और एक अन्य चिकित्सक नदारद मिले।
विज्ञापन
यहां किसी भी स्टाफ ने नौ बजे तक उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किए थे। इस पर यहां से भी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उपस्थिति रजिस्टर लेकर चले गए। देर शाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।
जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि निरीक्षण के बाद सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी आ गए थे। रजिस्टर देखकर बता पाएंगे कि निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने किन चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को अनुपस्थित किया है।
वहीं, संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि बारिश की वजह से डॉ. अराधना, डॉ. रिजवान व एक अन्य चिकित्सक देरी से अस्पताल आए थे।