{"_id":"6a1c039376121604550325f3","slug":"kanpur-dehat-shankaracharyas-dharma-yatra-for-cow-protection-he-urges-cast-your-vote-on-issue-of-cow-safety-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: शंकराचार्य की गोरक्षार्थ धर्म यात्रा का स्वागत, बोले- अब गाय की सुरक्षा के मुद्दे पर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: शंकराचार्य की गोरक्षार्थ धर्म यात्रा का स्वागत, बोले- अब गाय की सुरक्षा के मुद्दे पर करें मतदान
Sun, 31 May 2026 03:17 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 31 May 2026 03:17 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी 'गोरक्षार्थ धर्म यात्रा' के दौरान गाय को राष्ट्र माता घोषित करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अब अन्य मुद्दों के साथ गाय की सुरक्षा को चुनावी प्राथमिकता बनाएं।
विज्ञापन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में ज्योतिषमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘गोरक्षार्थ धर्म यात्रा’ लेकर पहुंचे। इस दौरान उनका कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। चौरा और भोगनीपुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के समर्थन में पत्र सौंपा। शंकराचार्य का कालपी यमुना पुल, चौरा, भोगनीपुर चौराहा, पुखरायां किसान आश्रम और संत सुआ बाबा समाधि मंदिर में स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने पुखरायां स्थित गोशाला में गाय का पूजन किया। शंकराचार्य ने लोगों को गाय की रक्षा के लिए इस बार मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अभी तक लोग बिजली और पानी सहित कई अन्य मुद्दों के लिए वोट करते रहे हैं। अब समय है कि गाय की सुरक्षा को भी चुनावी प्राथमिकता बनाया जाए और इसी के अनुरूप सरकार का चयन किया जाए।
विज्ञापन