{"_id":"5dfbd55f8ebc3e87fa54e07e","slug":"kanpur-dehat-school-akbarpur-news-knp533292622","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने परिषदीय विद्यालय में बंद किए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने परिषदीय विद्यालय में बंद किए मवेशी
विज्ञापन
सुंदरपुर गजेन के परिषदीय विद्यालय में बंद छुट्टा मवेशी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। सुंदरपुर गजेन स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर में ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों को बंद कर दिया। प्रधानाध्यापक की सूचना पर पहुंची पुिलस ने स्कूल से मवेशी बाहर निकलवाए। बाद में प्रधान की मदद से सफाई करवाई।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर गजेन की प्रभारी प्रधानाध्यापक ममता यादव ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे वह विद्यालय आई। विद्यालय परिसर में मवेशी बंद मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रधान अरुण अवस्थी और अन्य ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को विद्यालय परिसर से निकलवाया। इसके बाद विद्यालय परिसर की सफाई कराई गई।
एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि जानकारी होने पर उन्होंने कहिंजरी चौकी इंचार्ज संतोष सोनकर को मौके पर भेजा था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ग्रामीणों ने खरीद कर ले जाए जा रहे किसी व्यापारी के मवेशी स्कूल में बंद कर दिए थे। बाद में मवेशियों को निकाल कर व्यापारी के सुपुर्द कर दिए गए थे।