फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Potato was not procured even after 16 days at the government purchase center

Kanpur News: सरकारी क्रय केंद्र पर 16 दिन बाद भी नहीं हुई आलू की खरीद

Wed, 05 Apr 2023 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Potato was not procured even after 16 days at the government purchase center
कानपुर देहात। आलू के दाम फर्श पर आने और कोल्ड स्टोरेज जल्द फुल होने की समस्या पर सरकार ने आलू की सरकारी खरीद का फैसला किया। 10 मार्च से खरीद शुरू करने के आदेश दिए गए लेकिन जिले में क्रय केंद्र 20 मार्च को खुला।
विज्ञापन


आलू बेल्ट से दूरी अधिक होने पर तीसरे दिन क्रय केंद्र स्थल बदल कर रूरा किया गया। इसके बाद जरूरी प्रचार प्रसार की कमी रही। इसी बीच बाजार में आलू के दाम बढ़ गए तो क्रय केंद्र खुलने के 16 दिन बाद भी बोहनी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


कृषि विभाग के आकड़ों में जिले में 3990 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की बोआई हुई थी। लगभग 15 हजार से अधिक किसानों ने आलू उगाया। करीब एक लाख 19 हजार मीट्रिक टन आलू का उत्पादन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर आलू बेल्ट वाले रूरा, झींझक व रसूलाबाद क्षेत्र में स्थिति कोल्ड स्टोरेज मार्च मध्य में फुल हो गए हैं। आलू रखने को लेकर नजदीकी कोल्ड स्टोरेज में किसानों को जगह नहीं मिलने पर तिगाई के पास एक किसान सड़क किनारे बीस बोरी आलू फेंक कर चला गया।

इधर सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए आलू की सरकारी खरीद का फैसला लिया लेकिन जिले में इसकी तैयारी देरी से हो सकी। सरकार ने 10 मार्च से नौ अप्रैल तक आलू की सरकारी खरीद करने को कहा था, लेकिन जिले में क्रय केंद्र 20 मार्च को उपमंडी स्थल अकबरपुर में खोला जा सका।

यह स्थल आलू बेल्ट वाले स्थानों से दूर था तो यहां किसान नहीं पहुंचे। अफसरों को गलती का एहसास हुआ तो तीसरे दिन क्रय केंद्र मंडी रूरा में शिफ्ट कर दिया गया। अलबत्ता जरूरी प्रचार प्रसार की जरूरत नहीं समझी गई।


इसका असर ये हुआ कि किसान आलू लेकर नहीं पहुंचे। बाद में बाजार में आलू के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक हो गए तो किसान आलू खेप लेकर क्रय केंद्र पर नहीं गए। अब 16 दिन हो चुके हैं और आलू क्रय केंद्र पर आलू की सरकारी खरीद की बोहनी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed