फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat police

जीटी रोड पर जाम लगा तो नपेंगे एसओ- आईजी

Fri, 17 Jan 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat police
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। बिल्हौर कोतवाली पहुंचे आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित इस कोतवाली के 34 सिपाहियों को बीट अफसर बनाया है। इन बीट अफसरों को बाइक सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कानून व्यवस्था पर लगाम लगाने को टिप्स भी दिए। वहीं, जीटी रोड पर जाम के मुद्दे पर उन्होंने एसओ को चेतावनी देेते हुए स्वयं खड़े होकर ट्रैफिक सुगम करने के आदेश दिए। दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को भी कहा। सारथ ही अतिक्रमणकारियों पर सख्ती बरतने को कहा।
विज्ञापन

गुरुवार को आईजी कानपुर जोन ने बिल्हौर कोतवाली के 34 सिपाहियों को बीट पुलिस अफसर पद पर तैनात कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत कानपुर नगर की सदर कोतवाली और बिल्हौर कोतवाली का चयन किया गया है। बीट पुलिस अफसर हर तीसरे दिन चयनित अपने-अपने गांवों की पंचायत भवन, स्कूल, उप स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों से चर्चा करेंगे और मौके पर निस्तारण का प्रयास करेंगे। निस्तारण न होने की दशा में घटनास्थल से आन लाइन दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कराएंगे। बीट पुलिस अफसर अपने क्षेत्र के मोहल्लों के युवाओं, नौकरी पेशा, वरिष्ठजनों, शिक्षकों, स्थानीय पत्रकारों, जनप्रतिनिधिओं के संपर्क में रहकर उनका व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाएंगे और उनसे सूचनाओं का अदाना प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

इधर, जीटी रोड पर जाम की बात उठने पर आईजी ने एसपी रूरल प्रदुम्न सिंह और सीओ बिल्हौर से पूछा तो गोल-मोल जवाब देकर बचने का प्रयास करने लगे। आईजी ने शिवराजपुर-चौबेपुर एसओ से पूछा तो बताया कि नोन नदी पुल और बेला रोड क्रासिंग पर सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस पर आईजी ने दोनों थानाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए कहा ड्यूटी ही नहीं बल्कि स्वयं खड़े होकर ट्रैफिक सुचारू करने के आदेश दिए। एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह, सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा, इंस्पेक्टर बिल्हौर जनार्दन प्रताप सहित ककवन, चौबपुर व शिवराजपुर थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed