{"_id":"5e73d16a8ebc3e769c722368","slug":"kanpur-dehat-police-akbarpur-news-knp5513723130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही नहीं खोल सकी रायफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही नहीं खोल सकी रायफल
विज्ञापन
राजपुर थाना का निरीक्षण करते एएसपी अनूप कुमार।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। एएसपी अनूप कुमार ने सट्टी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एक महिला सिपाही राइफल नहीं खोल सकी। दरोगा को पिस्टल खोलने में दिक्कत आई। इस पर एएसपी ने नाराजगी जताई। बाद में उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक कर सुरक्षा का भरोसा दिया।
गुरुवार को सट्टी थाने का निरीक्षण करने के लिए एएसपी अनूप कुमार पहुंचे। एएसपी ने थाने की साफ-सफाई देखी। इसके बाद हवालात का निरीक्षण किया। शस्त्रों के रख-रखाव की स्थिति देखी। महिला सिपाहियों से राइफल खोलने को कहा। महिला सिपाही कविता राइफल नहीं खोल सकी। पिस्टल खोलने में दरोगा सुनील कुमार को दिक्कत आई।
थानाध्यक्ष ने पिस्टल खोलने में मदद की। इस पर एएसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए शस्त्रों के सफाई के निर्देश दिए। बाद में अपराध रजिस्टर और महिला अपराध से संबंधित रिपोर्ट की जानकारी ली। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक से टॉपटेन अपराधियों की जानकारी लेकर उन पर निगाह रखने को कहा। एएसपी ने क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक में साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। भोगनीपुर सीओ आशापाल ने थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र के कथरी में नवरात्र के दौरान लगने वाले मेले में पुलिस की व्यवस्था चौकस रखने को कहा।