{"_id":"5deab6c98ebc3e1c035b7330","slug":"kanpur-dehat-police-akbarpur-news-knp53056842","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहस करते दरोगा व एचसीपी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहस करते दरोगा व एचसीपी का वीडियो वायरल
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित एसपी दफ्तर के बाहर ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी (प्रोन्नत दरोगा) व रसूलाबाद थाने के दरोगा के बीच कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरोगा व एचसीपी के बीच हुई बहस पर लोग कमेंट करते रहे।
एसपी आफिस के बाहर गाड़ियों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता है। शुक्रवार को एसपी सच का सामना में विवेचकों को तलब करते हैं। इसी के तहत रसूलाबाद थाने के दरोगा बृजकिशोर सच के सामना में पेश होने आए थे। उन्होंने एसपी दफ्तर के बाहर कार खड़ी की।
इस पर वहां ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी दिनेश भदौरिया ने उनसे कार हटाकर दूर खड़ी करने के लिए कहा। उनके कहने का अंदाज दरोगा को नागवार गुजरा। दरोगा ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच बहस होने लगी। इस पर वहां मौजूद कुछ पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत कराया। मामले का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि दोनों में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।