फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat police

सीजीएचएस के रेट पर निजी अस्पतालों में होगा पुलिसकर्मियों का इलाज

Mon, 14 Oct 2019 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat police
कानपुर देहात। जिले के पुलिसकर्मियों को केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के रेट पर इलाज मिलेगा। अब पुलिस कर्मी कानपुर नगर के निजी अस्पतालों में सस्ती दर पर अपना और परिवार का अच्छा इलाज करा सकेंगे। डीजीपी के आदेश के बाद एसपी अनुराग वत्स ने कानपुर नगर के 16 निजी अस्पतालों के अनुबंध किया है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को सरकारी या निजी अस्पतालों में इलाज कराने के बाद शासन से चिकित्सा प्रतिपूर्ति दिए जाने का प्रावधान है। निजी अस्पतालों में इलाज में ज्यादा बिल चुकाने के बाद शासन की तरफ से तय दरों के अनुसार ही पुलिसकर्मी को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जाता था। इस वजह से तमाम पुलिस कर्मी माली हालत ठीक न होने के चलते कई मर्तबा निजी अस्पताल में खुद या परिवार के सदस्य का इलाज नहीं करा पाते थे। पुलिसकर्मियों की परेशानी पर गौर करते हुए डीजीपी ने पिछले दिनों प्रदेश के तमाम निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के संग बैठक की थी। इसके बाद अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने सीजीएचएस की दर पर पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों का इलाज किए जाने पर सहमति दी थी। डीजीपी कानपुर देहात समेत 15 जिलों को पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर इन अस्पतालों से अनुबंध किए जाने कहा था। एसपी अनुराग वत्स ने इस बात की पुष्टि की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कानपुर देहात में ऐसे निजी अस्पताल नहीं है, जहां पुलिसकर्मी अपना और परिवार का अच्छा इलाज करा सकें। इसलिए कानपुर नगर पुलिस ने जिन निजी अस्पतालों से पुलिसकर्मियों और उनके परिवार का सीजीएचएस के रेट पर इलाज कराने का अनुबंध किया है, उन्हीं अस्पतालों में कानपुर देहात पुलिस ने भी अनुबंध किया है। जहां पुलिसकर्मी सीजीएचएस के तहत कम खर्च में बेहतर इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 16 अस्पतालों में होगी सुविधा
मधुराज हास्पिटल, फैमिली हास्पिटल, रीजेंसी हेल्थ केयर, डा. जवाहर लाल रोहतगी हास्पिटल, आस्था हेल्थ केयर, एसआईएस एंड रिसर्च सेंटर, प्रखर हास्पिटल, गुरु तेग बहादुर हास्पिटल, लाइफ ट्रान हास्पिटल, उत्कर्ष हास्पिटल एंड मैटनिटी होम, कबीर हास्पिटल एंड धनवंतरि सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल, न्यू लीलामणि हास्पिटल, चांदनी हास्पिटल, न्यू कैथरिन हास्पिटल, कृष्ण सुपर मल्टी स्पेशियलटी हास्पिटल, मंगला सुपर मल्टी स्पेशियलटी हास्पिटल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed