फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Outer Ring Road to pass through 20 villages of Maitha Tehsil, land acquisition process soon

कानपुर देहात : मैथा तहसील के 20 गांवों से गुजरना है आउटर रिंग रोड, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द

Mon, 20 Jun 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Outer Ring Road to pass through 20 villages of Maitha Tehsil, land acquisition process soon
कानपुर देहात। कानपुर आउटर रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। अधिग्रहण के लिए शिवली में कानपुर नगर के भू-अध्यापित अधिकारी की ओर से जमीनों का सत्यापन चल रहा है।
विज्ञापन

कानपुर आउटर रिंग रोड चार चरणों में 93 किमी लंबी बनाई जानी है। पहले चरण में रिंग रोड कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर मंधना से शुरू होकर कानपुर-झांसी हाईवे पर सचेंडी तक बनेगी। इसमें कानपुर देहात की मैथा तहसील भी आ रही है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने इसका सर्वे किया तो तहसील के 20 गांवों की भूमि को अधिग्रहण करने की योजना बनाई। इन सभी गांवों का सर्वे कर गाटा संख्या और जमीन मालिक का नाम दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एनएचएआई परियोजना निदेशक ने जमीन की बिक्री पर रोक लगाने के संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व को पत्राचार किया था। चूंकि जनपद में भू-अध्यापित अधिकारी नहीं है, इस वजह से एडीएम ने कानपुर नगर के भू-अध्यापित अधिकारी को पत्राचार किया है।
अब कानपुर नगर के अधिकारी की ओर से इन जमीनों का सत्यापन कराया जा रहा। जमीनों के अधिग्रहण के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एनएचएआई से स्टाफ की मांग की है। वहीं, एनएचएआई परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए शिवली में कुछ कर्मचारी लगाए जाने हैं। इस पर विमर्श किया जा रहा है।

सचेंडी से सीधे पहुंचेंगे मंधना
जनपद से आउटर रिंग निकलने से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। रनियां औद्योगिक क्षेत्र से कानपुर-अलीगढ़ जाने वाले वाहनों को अभी तक पनकी, कल्याणपुर होते हुए मंधना से अलीगढ़ जाना पड़ता है, रिंग रोड बन जाने से वाहन सवार कानपुर-इटावा हाईवे में सचेंडी के पास से सीधा मंधना पहुंच जाएंगे। ऐसे में उनका 20 से 30 किमी का चक्कर बचेगा। साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed